hindi kavita. # l love my family # परिवार

🌹जीवन जिसमें जीवन है
वह अपना परिवार है
मां ममता की मूरत है
पिता स्नेह का अवतार है।।✍
🌹अग्रज हो या अनुज...!
भाई घर का स्वाभिमान है
वह छोटी सी बहना ...
कुल जाति का सम्मान है
घर का कोना-कोना
बच्चों से करे दुलार है ।।✍
🌹वटवृक्ष सामान दादा की ..
छाया में सब रहते हैं
छोटे बड़े सभी उनको
जय भगवान कहते हैं
बड़ों का आदर और सम्मान
मेरे देश का संस्कार है।।✍
🌹दादी प्रेम करे सबसे
बदले में आदर पाती है
घर के सारे बच्चों पर
बराबर स्नेह लुटाती है
घर को तोड़ने जोड़ने का
उस पर सारा भार है ✍
जीवन जिसमें जीवन है
वह अपना परिवार है।।
Shayaripub.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें