कैसे बनायें तेरी यादों से दूरियाँ,
दो कदम जाकर सौ कदम लौट आते हैं !!
Shayaripub.com
लहरों में डूबते रहे , दरिया नहीं मिला
उससे बिछड़ के फ़िर कोई वैसा नहीं मिला
वो भी बहुत अकेला है , शायद मेरी तरह
उसका भी कोई चाहने वाला नहीं मिला
साहिल पे कितने लोग मेरे साथ-साथ थे
तूफ़ान की ज़द में आया , तो तिनका नहीं मिला
दो-चार दिन तो कितने सुकून से गुज़र गए
सब खैरियत रही , कोई अपना नहीं मिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें