तू या तेरा अहसास

चलो सफर पर निकले साथ साथ
मेरे ख्यालों के हाथ में तेरे सपनों के हाथ
वंदिशों की किश्ती पतवार दूरियों की
समंदर खवाबों का लहरें मजबूरियों की
अहसास की परतों में आरजूओं की तपन
साँसों के आहट में विरह की अगन
तमन्नाओं में मेरी बसा तेरा बजूद
हवायें छू रही या तू भी है मौजूद
लगा कहीं तू भी है मौजूद
              अचला एस गुलेरिया 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Good evening

कौन समझेगा यहां की वीरानी देख के... इस जगह भी ठहरे थे  कभी काफ़िले मोहब्बत के...... Shayaripub.in पूछा जो उसने कैसे रहोगे ताउम्र तुम मेरे सा...