Good morning ,ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम

ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम 


ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
तू खुशियों की कहानी गमों की दास्तान
ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
आशिकों को दे  गमों के ईनाम
ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
किसी  की वतन के ,किसी की सनम के
आ जाती  है काम
ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
हर जबाब से ऊपर  तू है लाजवाब
चलती सांसों तक चले तेरा नाम
ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
तू कहां किसी को सदियों तक मिली है
बदलती है नजर तू बदलती है मकान
ए जिंदगी तुझे फिर भी सलाम
आशा निराशा से बांधे सभी को
हर शय जमाने में तेरी गुलाम
                                अचलाएस गुलेरिया 
Shayaripub.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Good evening

कौन समझेगा यहां की वीरानी देख के... इस जगह भी ठहरे थे  कभी काफ़िले मोहब्बत के...... Shayaripub.in पूछा जो उसने कैसे रहोगे ताउम्र तुम मेरे सा...