करोना पर कविता

🌹✍समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है
जीवन बहुमूल्य है इसका हमें बचाव करना है ।।⚘✍

⚘✍मिलेंगे सबसे ,फिर हम त्यौहार मनाएंगे
मगर इस वक्त बिना मतलब ना घर से बाहर जाएंगे ।।
बचाएं खुद को अपने अपनों का भी ध्यान रखना है
समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है।।⚘✍

⚘✍देते रहते हो दोष, सरकार प्रशासन को
भीड़ मैं हूं, तुम हो ,जो जाते सुनने भाषण को
ना हमको भीड़ बनना है ,ना नारेबाजी करना है।।
समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है⚘✍

⚘✍मास्क पहनेंगे खुद भी दूसरों को भी टोकेंगे
और ना बात करने को बात बात पर खोलेंगे
मास्क सही से पहनेंगे नाक ,मुंह ढक कर रखना है।।
समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है⚘✍

⚘✍बातें फोन पर कर लो हमें मिलने से बचना है
समारोह पार्टी करना महज पागलपन अपना है
देश मुश्किल में डूबा है और तुम्हें फंक्शन करना है।।
समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है⚘✍

⚘✍संकट में एकजुट होना संस्कार हमारा है
देश में हर दुख में डूबा ..परिवार हमारा है
भारत संकट से जूझ रहा तुम्हें दूल्हा/ दुल्हन बनना है।।
समय का दौर मुश्किल है हमें संभल कर चलना है।।⚘✍
              ⚘⚘✍अचलाएस गुलेरिया✍⚘⚘
                           Shayaripub.com                       हिन्दी शायरी दिल से 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

 thank God my blog is start working again