हरे कृष्ण # hare krishna # bhajan

        जग तो देखे महज प्रस्तुतीकरण तुम्हारा
ईश्वर सदा ही देखे अंतः करण तुम्हारा

धर्म-कर्म सब उसको अर्पित कर दो अपने
सहज भाव से पूरे होंगे सारे सपने
स्वयं प्रभु करेंगे पोषण भरण तुम्हारा
ईश्वर सदा ही देखें अंतः करण तुम्हारा

धूप दीप नैवेद्य प्रभु चरणों में चढ़ाओ
प्रेम भाव से हरि चरणों में शीश झुकाओ
आनंद से प्रभु भरेंगे वातावरण यह सारा
ईश्वर सदा ही देखे अंतः करण तुम्हारा                 achlasguleria
 shayaripub.com
                       हिन्दी शायरी दिल से  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

sad shayari

हम खामोश थे इसलिए बरसों निभ गई  हम भी जुबान रखते  तो  कितना बबाल होते हमने अच्छा होने की कोशिश कभी न की  पर सच में खराब होते तो तो कितना बबा...