शुभ सोमवार # हर हर महादेव

                               शिव-स्तुति
                 ⚘को जाँचिये संभु तजि आन।⚘
🍁दीनदयाल भगत-आरति-हर, सब प्रकार समरथ भगवान॥ १॥
🍁कालकूट-जुर जरत सुरासुर, निज पन लागि किये बिष पान।
🍁दारुन दनुज, जगत-दुखदायक, मारेउ त्रिपुर एक ही बान॥ २॥
🍁जो गति अगम महामुनि दुर्लभ, कहत संत, श्रुति, सकल पुरान।
🍁सो गति मरन-काल अपने पुर, देत सदासिव सबहिं समान॥ ३॥ 🍁सेवत सुलभ, उदार कलपतरु, पारबती-पति परम सुजान।
🍁देहु काम-रिपु राम-चरन-रति, तुलसिदास कहुँ कृपानिधान॥ ४ ॥
                              ⚘⚘  विनय-पत्रिका⚘⚘
भावार्थ- भगवान् शिवजीको छोड़कर और किससे याचना की जाय ?आप दीनों पर दया करनेवाले, भक्तोंके कष्ट हरनेवाले और सब प्रकारसे समर्थ ईश्वर हैं ॥ १ ॥ समुद्र -मन्थनके समय जब कालकूट विषकी  ज्वालासे सब देवता और राक्षस जल उठे, तब आप अपने दीनोंपर दया करनेके प्रणकी रक्षा के लिये तुरंत उस विषको पी गये। जब दारुण दानव त्रिपुरासुर जगत कोबहुत दुःख देने लगा, तब आपने उसको एक ही बाणसे मार डाला ॥ २ ॥
जिस परम गतिको संत- महात्मा, वेद और सब पुराण महान् मुनियोंके लिये भी दुर्लभ बताते हैं, , हे सदाशिव! वही परम गति काशीमें मरनेपर आप सभीको समान भावसे देते हैं ।॥ ३ ॥ हे पार्वतीपति ! हे परम सुजान ! ! सेवा करनेपर आप सहजमें ही प्रसन्न हो जाते हैं, आप कल्पवृक्षके समान मुंह मांगा फल देनेवाले उदार हैं, आप कामदेवके शत्रु हैं। अतएव, हे कृपानिधान!
तुलसीदासको श्रीरामके चरणोंकी प्रीति दीजिये ॥ ४ ॥
                      Shayaripub.com 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

 thank God my blog is start working again