प्रेम भरी हिंदी कविता

⚘⚘हर इंसान बंधा है यहां हालात से⚘⚘
⚘⚘फिर भी जिंदगी कम नहीं किसी सौगात से⚘⚘
⚘⚘सुबह भी होगी, दिन भी निकलेगा⚘⚘
⚘⚘डर मत ! कुछ सपने चुरा ले अंधेरी रात से⚘⚘
⚘⚘किसी के आंसू जिस्मानी होंगे तो होंगे⚘⚘
⚘⚘हम तो दरिया ही मांग लाए हैं बरसात से⚘⚘
⚘⚘चांद तारों की नहीं बात कर खून पसीने की⚘⚘
⚘⚘जिंदगी चलती नहीं महज जज्बात से⚘⚘
⚘⚘कितने भी तल्ख हो गए हों रिश्ते⚘⚘
⚘⚘गले मिलो ,तो बात बन जाती है दिल की बात से⚘⚘
⚘⚘किसके दिल में क्या है कुछ तो !!⚘⚘
⚘⚘पता चल जाता है पहली ही मुलाकात से⚘⚘
⚘⚘कितनी भी ऊंचाइयों को छू लेना मगर⚘⚘
⚘⚘कभी बाहर ना होना अपनी औकात से⚘⚘
                                                  ⚘अचलाएसगुलेरिया⚘                 Shayaripub.in 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्यार भरी शायरी

ऐसा क्या लिखूँ की तेरे दिल को  तसल्ली हो जाए , क्या ये बताना काफी नहीं कि  मेरी  जिंदगी हो तुम