Good morning,shayari,shayaripub.com

हर उम्र का अपना अपना रूआब होता है 
हम उम्र लोगों से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है
 
मां बाप का रुतबा जैसा भी हो 
हर बच्चा तो घर में नवाब होता है 

जवानी की दहलीज पर सब कुछ हसीन लगता है 
यह दौर जिंदगी का लाजवाब होता है 

जिसे पढ़ते पढ़ते नहीं थकते ताउम्र 
दिलबर का चेहरा वह किताब होता है 

लिया दिया यही चुका जाते हैं सभी 
उस रब का पक्का हिसाब होता है
                                 अचलाएसगुलेरिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टूटे दिल की हिन्दी शायरी

सुनो अगर दुनियां में नाम कमाना है तो , इधर का दिखना है उधर का हो जाना है shayaripub .in खुद को मैं खुद ही मजबूत बना रहा हूं।  जि...