करोना

मानव की सोच से बाहर की ,दुनियां से तू आया है
अरे करोना तूने कयूं इतना उत्पात मचाया है
आदमी आदमी से डरा हुआ, मास्क पहने घूम रहा
मोटर गाड़ी खड़ी पड़ी सब, बैल सड़क पर झूम रहा
भाग्य रेखा भी साफ हुई हाथों को इतना धोया है
घर घर में महाभारत होता, संयम सबने खोया है
कमला बाई आती नहीं अब, बीबी जी सब करती हैं
बात बात में बात ढूंढ कर बिना बात ही लड़ती हैं
गृहस्वामी की इज्जत पर खतरा सा मंडराता है
खामोशी ओड़े श्री मान झाड़ू पोछा लगाता है
जो पत्नी फरमाती थी जल्दी घर नहीं आते हो
वो कहती है घर में बैठे भेजे का भुजिया बनाते हो
खाली बैठे देश भी अब तो इक दूजे को डरा रहे
बच्चे फोन लिए बैठे हैं जाने क्या-क्या चला रहे
बंदर जैसे चेहरे बना कर कब तक हमें घुमाएगा
बंद कमरों में घुटन हो रही कब तक हमें बिठाएग
आधा साल नाचते बीता,कितना और नचाएगा
आधा साल नाचते बीता कितना और नचाएगा
अचला एस गुलेरिया 
😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥
Out of human thought, you have come from the world
Hey Karona, why have you caused so much trouble
Man is scared of man, walking around wearing a mask
Motor vehicle is all standing, the bull is swinging on the road
Luck line also has cleaned hands so much
Mahabharata happens in the house, everyone has lost control
Kamla Bai does not come now, Bibi ji does everything
Fights frantically
The respect of the homeowner is a threat
Mr. Mann sweeps mop in silence
The wife who used to work does not come home soon
She says you make bhujia of the sent sitting at home
Even the countries sitting empty are now scared of one another
Children are sitting with their phones knowing what they are doing
How long will it take us to make monkey faces
How long will we be suffocated in closed rooms
Half year spent dancing, how much more will it dance
How much will be spent dancing for half a year
Achla S. Guleria

1 टिप्पणी:

Good night

इतनी ठोकरे देने के लिए                 शुक्रिया ए-ज़िन्दगी,  चलने का न सही         सम्भलने का हुनर तो आ गया ।। Shayaripub.in