jai shree krishna

असफल लोगों के पास बैठा करो उनके पास अहंकार नहीं ,अनुभव होता है ।।

                  🌷 जय श्री राधाकृष्ण 🌷



                          कृष्ण तत्व
       जिसे सीमित शब्दों में परिभाषित किया जा सके वो कभी भी कृष्ण नहीं हो सकता। क्योंकि कृष्ण होने का अर्थ ही यह है कि जिसके लिए सारे शब्द कम पड़ जाएं व सारी उपमाएं छोटी। जिसकी महिमा जितनी गाई जाए उतनी ही कम लगती है। 

       जो दूसरों के चित्त को अपनी ओर आकर्षित करे वो श्रीकृष्ण है। बाल भाव से बच्चे उनकी तरफ खिंचते हैं तो प्रौढ़ गाम्भीर्य भाव से। कान्त भाव से गोपियाँ उनको अपना सर्वस्व दे बैठीँ तो योगिराज बनकर उन्होंने योगियों को अपना बनाया। 

          केवल बाहर ही नहीं अपितु हमें अपने भीतर भी कृष्ण को जन्म देना होगा। अनीति व अत्याचार के विरोध की सामर्थ्य, कठिनतम परिस्थितियों में भी धर्म रक्षार्थ कृत संकल्प, पग-पग पर अधर्म को चुनौती देने का साहस व प्रत्येक कर्म का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन, वास्तव में अपने भीतर कृष्ण को जन्म देना ही है।

                            हरेकृष्ण🙏हरिबोल

good morning

ये जुनून ये इश्क़ बना रहे,

मेरा दिल तुम पे ही फ़िदा रहे

ना हो फ़िक्र कोई ज़हान की

ना ज़ेहन में तुम्हारे कोई सिवा रहे
 hindi shayari dil se 

Dev ki kalam se
कुछ लोग ज़िन्दगी में, बड़े ही ख़ास होते हैं !
हों दूर कितने भी मगर, दिल के पास होते हैं !

बदल दे वक़्त उनको चाहे कितना भी मगर,
दिल के हर कोने में, उनके अहसास होते हैं !

एक बड़ा सा नाटक है ये ज़िन्दगी भी दोस्तो,
कभी सुनते हैं तालियां, कभी निराश होते हैं !

गुज़रे हुए लम्हें कभी वापस नहीं आते,
लोग फिर भी यादों को सजाये, उदास होते हैं !
            Shayaripub.com 

Good morning

बस यूं ही थम के रह गया कारवां दिल का,
हम कह नहीं पाए, उसने सुनना नहीं चाहा....

तुम जायदाद हो मेरी इस जिंदग़ी की...

जो तुम्हे भूल गया तो फ़क़ीर हो जाउंगा...
              Shayaripub.in


shayari, Good night

        वक़्त वो भी था घिरा रहता था मैं भी भीड़ से। 
         आपकी इक आरज़ू ने मुझको तन्हा कर दिया।। 

     आपकी क़ातिल अदाओं ने हमारी जान ली। 
       क़त्ल का फ़िर आपने ही हम पे दावा कर दिया।। 

     आप गर नज़रें मिलाते हाल सब पढ़ लेते हम। 
      आपने पलकें झुका कर राज़ गहरा कर दिया।। 

       इश्क़ के बाज़ार में कीमत न थी राज मेरी। 
      आपने बोली लगा कर दाम दुगना कर दिया।।
                   GOOD NIGHT

happy monsoon

मुनीश पटियाल  की कलम से

🌹न चिंता थी कोई न फिक्र जमाने का, 🌹
🌹वो  मज़ा ही अलग था बारिश में नहाने का ,🌹
 🌷दोस्त दुश्मन का पता भी नही होता था 🌹
🌹🌹आज दिल टूटने पर भी ख़ामोश है🌹
 🌹🌹जो खिलौना टूटने पर रोता था🌹
              Shayaripub.com 


Good night

हमारे ख्वाब में आना उसे क़ुबूल नहीं  
कहीं मिले तो हमारा सलाम कह देना


इश्क़ में हर नफ़स इबादत है 
मज़हब-ए-इश्क़ आदमियत है

इक मोहब्बत भरी नज़र के सिवा 
और क्या अहल-ए-दिल की क़ीमत है 

हफ़ीज़ बनारसी

हाल दिल उनको सुनाया गया
आखों को ही जुंबा बनाया गया....

good morning



बड़े लोगो से मिलने में हमेशा फ़ासला रखना
जहां दरिया समुन्दर से मिला दरिया नहीं रहता

मुहब्बत एक खुशबु है हमेशा साथ चलती है
कोई इन्सान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता 

तुम्हारा शहर तो बिलकुल नए अंदाज वाला है
हमारे शहर में भी अब कोई हम सा नहीं रहता
                Shayaripub.com 

good night

सब कुछ हासिल नही होता जिन्दगी में यहाँ ...

किसी का काश और किसीका अगर रह ही जाता है ...
          Shayaripub.com 

Good morning

मैं नजर ना आऊं और तुम बेचैन हो जाओ.....
दोस्ती  में ऐसा मुकाम चाहिए मुझे.....

have a wonderful time,hindi shayari

थोड़ी सी तू अस्त-व्यस्त है
फिर भी जिंदगी तू जबरदस्त है..!

तुमसे आया ना गया
हमसे भुलाया ना गया
फासला प्यार में दोनों
से मिटाया ना गया

तेरी चाहत अब मेरी आँखों में है…..
तेरी खुशबु मेरी साँसों में है….

मेरे दिल को जो घायल कर जाये……
ऐसी अदा सिर्फ तेरी बातों में ही है…..Dev
                                         Shayaripub.com 

झण्डा,तिरंगा

मेरी छत पर तेरी छत पर मस्ती से लहराता झंडा ।

आजादी की अमर कहानी देखो हमें सुनाता झंडा ।

मानवता हम सबका धर्म है यही हमें सिखलाता झंडा 

तीन रंगों की शक्ति अपनी आसमान को दिखाता झंडा।
 
भक्त सिंह जैसे शेरों के शौर्य गीत दोहराता झंडा।।
                                                    अचलाएसगुलेरिया
Shayaripun.in

Good night

इतनी ठोकरे देने के लिए                 शुक्रिया ए-ज़िन्दगी,  चलने का न सही         सम्भलने का हुनर तो आ गया ।। Shayaripub.in