किसी के साथ बैठना बहुत आसान है ,परंतु खड़े रहना बहुत ही कठिन...…।।
Shayari means "poetry" in english. But even after being synonymous to each other , both represent a very different depth to expression of the writer. Shayari is magical as it can mean different for every set of eyes that taste it through the sense of sight. It has no topic or a targeted demographic. It is made for everyone and everything. Though the great works in Shayari cannot be replicated but yes a new content based on our modern society can be created. The timelessness of shayari awaits.
दिल शायराना
– बेवफा --
याद इक भुला अफ़साना आ गया
अश्क पलकों पर मेरे फिर पुराना गया
कोई आस है न कोई मेहरबान
हाय अब कैसा ज़माना आ गया
रूबरू उस के हुआ जब आईना
हुस्न अपने आप ही शर्मा गया
जान गया था वो मेरी शादा-दिली
इस लिए बातों ही में बहला गया
चर्चा था मेरा उसकी हर महफिल में
तभी समाने आने से वो कतरा गया
hindi kavita
दूर ही रहते हैं कुछ ख्वाब हकीकत से,
हर ख्वाब मुक्कमल हो ज़रूरी तो नहीं ।
दोस्त बन कर देतें है जो अपनेपन का भरोसा ,
यक़ीन कितना भी कर लो वो हम नवाँ नहीं ।
छुपा के रखते हैं खंजर, आंखों में प्यार लिए फिरते हैं !
वो मतलबी बहुत है, जुबां में चाशनी सही ।
डरते बहुत हैं हम भी मगर परहेज नहीं करते !
मीठे के शौकिन है लहू में शक्कर ही सही ।
आदत में शुमार है हर दर्द को पी जाना !
अपनी महरूमियों की अब कोई इंतहा नहीं!
ग़म गैरों का भी हो अपना सा लगता है !
इंसान हैं अखिर हम भी, कोई पत्थर तो नहीं ।
रूमा गगन गुलेरिया
Good morning
मतलबी बहुत हैं आंखों में प्यार लिए फिरते हैं
छुपा के रखते हैं खंजर, जुबां में चाशनी सही!
Kavita
*** मेरी कलम से *****
अपनी अपनी जंग को खुद ही लड़ना पड़ता है !
वक़्त से दो चार होना ही पड़ता है ।।
यादों के परिंदे जो चहकते हैं मुंडेर पर !
सब्र का दाना उन्हें खिलाना ही पड़ता है ।।
हिज्र का ये दोर भी कभी तो गुजर जाएगा !
मन को बार बार यह समझाना ही पड़ता है।।
धुंधली हो जाए जब उम्मीदों की चाँदनी !
तन को मीरा मन को मोहन बनाना ही पड़ता है ।।
यूँ ही नहीं फलता है सपनों का कोई चमन !
यहां जाड़े में भीगना, धूप में जलना ही पड़ता है ।।
................... रूमा गगन गुलेरिया.............
Good morning
"रात कभी सुबह का इंतज़ार नहीं करती" "खुशबू कभी मौसम का इंतज़ार नहीं करती".!
"जो भी ख़ुशी मिले उसका आनंद लो",, "क्योंकि जिंदगी कभी वक़्त का इंतज़ार नहीं करती"..! 🌹 GoodMorning. 🌹
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
Good night
इतनी ठोकरे देने के लिए शुक्रिया ए-ज़िन्दगी, चलने का न सही सम्भलने का हुनर तो आ गया ।। Shayaripub.in
-
जग तो देखे महज प्रस्तुतीकरण तुम्हारा ईश्वर सदा ही देखे अंतः करण तुम्हारा धर्म-कर्म सब उसको अर्पित कर दो अपने सहज भाव से पूरे हो...
-
वो हमारे दिल से निकलने का रास्ता भी नहीं ढूंढ सके जो कहते थे.. तुम्हारी रग रग से वाकिफ हैं हम.. Shayaripub.in