एक कहानी,पिता की प्रार्थना

दूरियों में ही परखे जाते हैं रिश्ते,
आंखों के सामने तो सभी वफादार होते है।
                पिता की प्रार्थना




एक बार पिता और पुत्र जलमार्ग से यात्रा करते समय रास्ता भटक कर एक टापू पर पहुंच गये। उनकी नौका उन्हें ऐसी जगह ले आई थी जहाँ दो टापू आस-पास थे और फिर वहाँ पहुंच कर उनकी नौका टूट गई। 
          
परिस्थितियों से चिंतित होकर पिता ने पुत्र से कहा- "लगता है, हम दोनों का अंतिम समय निकट आ गया है। यहां तो दूर-दूर तक कोई सहारा नहीं दिख रहा है तो क्यों न हम ईश्वर से प्रार्थना करें।" 
          
उन्होंने दोनों टापू आपस में बाँट लिए। एक पर पिता और एक पर पुत्र और दोनों अलग-अलग टापू पर ईश्वर की प्रार्थना करने लगे।

पुत्र ने ईश्वर से कहा- "हे भगवन! इस टापू पर पेड़-पौधे उग जाए जिसके फल-फूल से हम अपनी भूख मिटा सकें।" ईश्वर ने उसकी प्रार्थना अविलंब सुनी। तत्काल वहां पेड़-पौधे उग गये और उसमें फल-फूल भी आ गये। यह देखकर उसके मुख से बरबस ही निकल गया- "ये तो चमत्कार हो गया।" 
          
अपनी पहली प्रार्थना पूर्ण होते देखकर उसने पुनः प्रार्थना की-" एक सुंदर स्त्री आ जाए जिससे हम यहाँ उसके साथ रहकर अपना परिवार बसाएँ।" तत्काल एक सुंदर स्त्री प्रकट हो गयी। अब उसने सोचा कि मेरी हर प्रार्थना सुनी जा रही है, तो क्यों न मैं ईश्वर से यहाँ से बाहर निकलने का रास्ता माँगे लूँ ? 

उसने ऐसा ही किया और उसने प्रार्थना की-" एक नई नाव आ जाए जिसमें सवार होकर मैं यहाँ से बाहर निकल सकूँ।"

तत्काल वहां नाव प्रकट हुई और पुत्र उसमें सवार होकर बाहर निकलने लगा। तभी एक आकाशवाणी ने उसे चोंका दिया- "बेटा! तुम अकेले जा रहे हो? अपने पिता को साथ नहीं लोगे ?"

आकाशवाणी सुनकर पुत्र ने कहा- "उनको छोड़ो! प्रार्थना तो उन्होंने भी की होगी लेकिन आपने उनकी एक भी नहीं सुनी।  शायद उनका मन पवित्र नहीं है, तो उन्हें इसका फल भोगने दो ?'

पूत्र की बात का आशय समझ कर पुनः आकाशवाणी में कहा गया- "क्या तुम्हें पता है कि तुम्हारे पिता ने क्या प्रार्थना की ?क्या तुम यह नहीं जानना चाहोगे कि उनकी कौन सी प्रार्थना स्वीकार हुई और कौन सी अस्वीकार?"
          
पुत्र बोला-"हां, मैं अवश्य जानना चाहूंगा।"
          
आकाशवाणी में कहा गया-" तो सुनो!तुम्हारे पिता ने एक ही प्रार्थना की- हे भगवन! मेरा बेटा आपसे जो माँगे, उसे दे देना और इस प्रकार आज तुम्हें जो कुछ तुम्हें मिल रहा है उन्हीं की प्रार्थना का परिणाम है।"
          
स्वार्थ की राह पर निकल कर हम अपने सगे-संबंधियों और शुभचिंतकों से दूर हो जाते हैं। हम भूल जाते हैं कि हमें जो भी सुख, प्रसिद्धि, मान, यश, धन, संपत्ति और सुविधाएं मिल रही है उसके पीछे किसी अपने की प्रार्थना और शक्ति जरूर होती है लेकिन हम नादान रहकर अपने अभिमान वश इस सबको अपनी उपलब्धि मानने की भूल करते रहते हैं। और जब ज्ञान होता है तो असलियत का पता लगने पर पछताना पड़ता है।

Good evening


आंखों की वीरानी में है सूखी कुम्हलाई शाम 
रात के गहरे आँचल में, हर रोज यूँ ही अकुलाई शाम

सन्नाटे की चादर ओढ़े कंकर पत्थर चुनती है
थके सहमते सूनेपन में आज मिली मुरझाई शाम

संत्रासों की मूक चुभन सी बिखरी डाली-डाली पर 
किस्सा लेकर सहमा सा देखो घर-घर आई शाम

दिन की थी उम्मीद हमें पर सूरज भी अब ढलता था 
धूल भरी आँधी और संग में दहशत भी ले आई शाम 

मंजिल की इन राहों पर था सब्र हमेशा सपनों का 
पत्थर के इस शहर में हमने सूनी सी फिर पाई शाम 

आज कहां कलरव जीवन का, पैबंद मिले हैं खुशियों के 
अनजानी सी रात लिए, आँखों में पथराई शाम 

मिला हाशिए पर ही जीवन और, सफे़ पर मौत मिली
एक अजब सा सन्नाटा, लिए यहाँ सँवलाई शाम 

थके सहमें पंछी लौटे, नीड़ों में भी चुप्पी है 
साया है कुछ पहचाना सा, हैे किसकी परछाई शाम.     .........                        shayaripub.com 


raj ki shayari,

कभी आओ तुम मेरे घर ऐसा इत्तिफ़ाक़ हो  ,
गर्मी का मौसम हो और पूरे शहर में बरसात हो

क्या हुआ जो चिरागे ज़िन्दगी बुझ गयी
तेरी चाहत की तपिश चिता  मे अब भी बाकि है
           Shayaripub.in

shayari ,Goodmorning

मुनीश की कलम से......
🤎तेरे ख़त की इबारत की मैं स्याही बन गया
होता 🤎🤎🤎🤎🤎🤎🤎🤎🤎
तो चाहत की डगर का मैं भी राही बन गया होता !🤎
                  Shayaripub.com 

🌷कभी आओ🌷 तुम मेरे घर ऐसा इत्तिफ़ाक़ हो 🌷🌷 ,
🌷गर्मी का मौसम हो 🌷🌷और पूरे शहर में बरसात हो♥️🌷                         Shayaripub.com 

Good morning #shayaripub.in

देव की कलम से......

ख़ुदगर्ज़ बना देती है
तलब की शिद्दत भी,

प्यासे को कोई दूसरा
प्यासा नहीं लगता

तेरे ख़त की इबारत की मैं स्याही बन गयाहोता 
तो चाहत की डगर का मैं भी राही बन गया होता !                                          Shayaripub.in

good evening

🍁🍁तेरी हर बात और हर याद में मैं गीत लिखता हूं,
तेरी नफरत को भी खुद से मैं सच्ची प्रीत लिखता हूं।
बदलना सीख ना पाया यह तो मेरी नाकामी है,
बदलने में मैं खुद की हार तेरी जीत लिखता हूं।।🍁🍁

🍁ख़ुदगर्ज़ बना देती है
तलब की शिद्दत भी,

प्यासे को कोई दूसरा
प्यासा नहीं लगता🍁
            Shayaripub.com 

have a great day, shayari

             🍁अकेले वारिस हो तुम,🍁
              🍁मेरी बेशुमार चाहतों के.🍁

    तेरी हर बात और हर याद में मैं गीत लिखता हूं,
    तेरी नफरत को भी खुद से मैं सच्ची प्रीत लिखता हूं।
       बदलना सीख ना पाया यह तो मेरी नाकामी है,
        बदलने में मैं खुद की हार तेरी जीत लिखता हूं।।
                 Shayaripub.com 

Good night

कुछ ख्वाब अधूरे से,
कुछ खयाल अनछुये से, 
 कुछ लफ्ज मुहब्बत के, 
बस यही तो हूँ मैं........ Dev
                     Shayaripub.com 

happy friendship day

मिलना बिछड़ना सब किस्मत का खेल है,
कभी नफरत तो कभी दिलो का मेल है,
बिक जाता है हर रिश्ता इस जमाने में,
सिर्फ दोस्ती ही यहां नॉट फॉर सेल है 
                       shayaripub.com 

Have beautiful say,love

समयानुसार बदलता गया B. F. का मतलब*

एक नन्हें लड़के ने, 
नन्ही लड़की से कहा!
 I'm your BF ! 
मैं तुम्हारा BF हूँ !

लड़की ने पूछा
What is BF  ?

लड़का हँसा और बोला...
- यानी Best Friend. 
बेहद अच्छा दोस्त।

कुछ समय बीता, 
वह नौजवान हो गया, 
और लङकी बेहद सुंदर, 
उस ने लड़की से फिर कहा:
 I am your BF !!

-लड़की शर्माती सी उसके कंधे पर झुकी और आहिस्ता से पूछा, अब:
- - What is BF ?

लड़का बोला:
- यानी पुरुष मित्र 
Boy Friend 

कुछ वर्ष बीते 
उन्होंने शादी कर ली, 
उनको प्यारे-प्यारे बच्चे हुए, 
पति मुस्कराया और अपनी पत्नी से बोला:
- I am your BF !

- पत्नी मुस्कराकर पति से बोली:
- - What is BF ? 
अब  B F यानी क्या ?

पति पुनः मुस्कराया 
और बच्चों की ओर 
निहारकर बोल पड़ा:
- आपके बच्चों का पिता Baby's Father !

समय गुज़रे दोनों बुड्ढे हो गए, 
वो साथ बैठे आंगन में,  
डूबते सूरज की ओर देख रहे थे, 
बुज़र्ग ने फिर दोहराया:
- मेरी प्रिय I am your BF !

- बुज़र्ग महिला हंस पड़ी, अपने झुर्रियों वाले चेहरे के साथ:
- - What is B F ? 
अब BF यानी क्या ?

बुड्ढा ख़ुशी से हँसा और रहस्यमयी आवाज़ में बोल पड़ा:
- Be Forever ! 
सदा एक दूजे के लिये।

कुछ वर्षों बाद जब बुजुर्ग जिंदगी की अंतिम सांसे ले रहा था, तब भी उसने बोला:
- I am your B. F.

- बुढ़िया गम से भरी बोली:
- - What is BF ??
अब इस BF का मतलब.?

आंखें बंद करते हुए बुजुर्ग ने बोला :
- यानी Bye Forever ! 
अलविदा सदा के लिए

कुछ वर्षों बाद 
बुजुर्ग महिला भी पंचतत्वों में विलीन हो गई !
दीवार पर दोनों की साथ-साथ फोटो लगाई गई और *बच्चों ने एक सुन्दर सी बात लिखवाई।

*BF*
*Besides Forever !
पास हूँ सदा के लिये !! 
      Shayaripub.com 
वादा करते हैं आपसे हमेशा दोस्ती निभाएंगे
कोशिश यही रहेगी आपको नहीं सतायेंगे
जरुरत कभी पड़े तो दिल से पुकार लेना
किसी और के दिल में होंगे तो भी चले आएगे


Good morning

रात गुजरी फिर महकती सुबह आई
दिल धड़का फिर तुम्हारी याद आई 
हमने महसूस किया उस हवा को
जो तुम्हें छू कर हमारे पास आई
            Shayaripub.com 
दिल के रिश्ते का 
कोई नाम नहीं होता,
हर रास्ते का मुक़ाम नहीं होता,
अगर निभाने की चाहत हो
 दोनों तरफ,
तो क़सम से कोई रिश्ता 
नाक़ाम नहीं होता !

Good night

इतनी ठोकरे देने के लिए                 शुक्रिया ए-ज़िन्दगी,  चलने का न सही         सम्भलने का हुनर तो आ गया ।। Shayaripub.in