एक गीत, love song

वो किस्सा कुछ इस तरह सुनाया हमने
अपने अश्कों को जुबान बनाया हमने

इतने हंसते हुए उठे महफिल से हम
तेरे पत्थरों के शहर को रुलाया हमने

आंखों ने तेरी पहचान को मिटा दिया कब का
दिल में तेरे नाम का घरौंदा जाने क्यों? बनाया हमने

तेरे घर  के उजालों को बचाने के लिए
अपनी हस्ती को बिजली सा जलाया हमने
                      अचलाएसगुलेरिया
       Shayaripub.in

Good morning

पीड़ाएं केवल दुख ही नहीं देती ,
साहस भी देती हैं ,ठीक से खड़ा होने के लिए कई बार लड़खड़ाना पड़ता है....shayaripub.com 
Pirayen kewal dukh hi nhi deti hain.
Sahas bhi deti hain theek se khada hone keliye Kai bar ladkhadana prta hai

Good morning

तुझसे नाराज होकर तुझसे ही बात करने का मन।
ये दिल का सिलसिला भी, कभी न समझ पाये हम।।
               Shayaripub.in

Good morning

     खामोश आंखों से बातें हजार करती है
 वह जो चुपके से मेरे ख्वाबों की छत पर टहलती है 
                   Shayaripub.com 

good morning, सुप्रभात

बता किस कोने में, सुखाऊँ तेरी यादें,
बरसात बाहर भी है, और भीतर भी है
                                     Dev
                              Shayaripub.com 
मेरे कौन हो तुम ?

एहसास हो तुम उस प्रेम का,
जो उपजता है पहली बार,
नाजुक से ह्रदय में.......

स्पर्श हो तुम उस स्नेह का,
जो महसूस होती है,
किसी अपने के कंधे पर,
सिर रखने में.......

प्रतीक्षा हो तुम उस मिलन रात की,
जो.......सजाता है 
अपने स्वप्नों में,अपने ह्रदय में.......

एकान्तता हो तुम,
उस सागर किनारे जैसी,
जहाँ बैठ मैं सोचता हूँ,
तुमको ,सिर्फ तुमको.......

प्रेम हो तुम,
वह प्रेम जो उपजा था 
कान्हा के ह्रदय से,राधा के ह्रदय तक पहुँचने को,
सबसे अनभिज्ञ , सबसे सत्य.......

मैं पूछता हूँ खुद से,
आखिर कौन हो तुम?

वह कल्पना,
जो मेरे ह्रदय ने की थी प्रेम की
उस कल्पना का यथार्थ हो तुम,
मेरे प्रेम हो तुम....!!!
           Shayaripub.com 

Good morning

जब कभी दिलबर के लबों पर मुस्कान आ गई
चाँद शर्म से छुप गया… काली घटा सी छा गई
भटक रही थी ज़िंदगी… लिए सवाल  राहों में
जो तुम मिले तो…  ज़िंदगी , हर जवाब पा गई

मेरे कौन हो तुम ? 💖🎻
एहसास हो तुम उस प्रेम का,
जो उपजता है पहली बार,
नाजुक से ह्रदय में.......
स्पर्श हो तुम उस स्नेह का,
जो महसूस होता है,
किसी अपने के कंधे पर,
सिर रखने में.......
प्रतीक्षा हो तुम उस मिलन रात की,
जो दुल्हन सजाती है 
अपने स्वप्नों में,अपने ह्रदय में.......
एकान्तता हो तुम,
उस सागर किनारे जैसी,
जहाँ बैठ मैं सोचती हूँ,
तुमको ,सिर्फ तुमको.......
प्रेम हो तुम,
वह प्रेम जो उपजा था,
राधा के ह्रदय से,
कान्हा के ह्रदय तक पहुँचने को,
सबसे अनभिज्ञ , सबसे सत्य.......
मैं पूछती हूँ खुद से,
आखिर कौन हो तुम?
वह कल्पना,
जो मेरे ह्रदय ने की थी प्रेम की
उस कल्पना का यथार्थ हो तुम,
मेरा प्रेम हो तुम

सुप्रभात, good morning

।। जय सियाराम* ।।
मीरा एक ऐसा प्रवाह हैं जो कंकर को शंकर बना दे ।
...बापू ।।
            shayaripub.com 

हरे कृष्ण, hare krishna

अजीब खेल है उस परमात्मा का
         लिखता भी वही है
          मिटाता भी वही है
भटकाता है राह तो
दिखाता भी वही है
        उलझाता भी वही है
        सुलझाता भी वही है
जिंदगी की मुश्किल घड़ी में
दिखता भी नहीं मगर
        साथ देता भी वही है ..
          shayaripub.com 

jai shree krishna

असफल लोगों के पास बैठा करो उनके पास अहंकार नहीं ,अनुभव होता है ।।

                  🌷 जय श्री राधाकृष्ण 🌷



                          कृष्ण तत्व
       जिसे सीमित शब्दों में परिभाषित किया जा सके वो कभी भी कृष्ण नहीं हो सकता। क्योंकि कृष्ण होने का अर्थ ही यह है कि जिसके लिए सारे शब्द कम पड़ जाएं व सारी उपमाएं छोटी। जिसकी महिमा जितनी गाई जाए उतनी ही कम लगती है। 

       जो दूसरों के चित्त को अपनी ओर आकर्षित करे वो श्रीकृष्ण है। बाल भाव से बच्चे उनकी तरफ खिंचते हैं तो प्रौढ़ गाम्भीर्य भाव से। कान्त भाव से गोपियाँ उनको अपना सर्वस्व दे बैठीँ तो योगिराज बनकर उन्होंने योगियों को अपना बनाया। 

          केवल बाहर ही नहीं अपितु हमें अपने भीतर भी कृष्ण को जन्म देना होगा। अनीति व अत्याचार के विरोध की सामर्थ्य, कठिनतम परिस्थितियों में भी धर्म रक्षार्थ कृत संकल्प, पग-पग पर अधर्म को चुनौती देने का साहस व प्रत्येक कर्म का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन, वास्तव में अपने भीतर कृष्ण को जन्म देना ही है।

                            हरेकृष्ण🙏हरिबोल

good morning

ये जुनून ये इश्क़ बना रहे,

मेरा दिल तुम पे ही फ़िदा रहे

ना हो फ़िक्र कोई ज़हान की

ना ज़ेहन में तुम्हारे कोई सिवा रहे
 hindi shayari dil se 

Dev ki kalam se
कुछ लोग ज़िन्दगी में, बड़े ही ख़ास होते हैं !
हों दूर कितने भी मगर, दिल के पास होते हैं !

बदल दे वक़्त उनको चाहे कितना भी मगर,
दिल के हर कोने में, उनके अहसास होते हैं !

एक बड़ा सा नाटक है ये ज़िन्दगी भी दोस्तो,
कभी सुनते हैं तालियां, कभी निराश होते हैं !

गुज़रे हुए लम्हें कभी वापस नहीं आते,
लोग फिर भी यादों को सजाये, उदास होते हैं !
            Shayaripub.com 

Good morning

बस यूं ही थम के रह गया कारवां दिल का,
हम कह नहीं पाए, उसने सुनना नहीं चाहा....

तुम जायदाद हो मेरी इस जिंदग़ी की...

जो तुम्हे भूल गया तो फ़क़ीर हो जाउंगा...
              Shayaripub.in


Good morning,#shayaripub.in

मिलन, ख़्वाब, उल्फ़त या मुहब्बत से सजा मुझको मेरे किरदार को तासीर दे…आ गुनगुना मुझको            Shayaripub.in